Search This Blog

Friday, 25 December 2015

अभ्यर्थियों को दोबारा पास करना पड़ सकता है टीईटी

राज्य सरकार की ओर से जूनियर टीईटी पास बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए अभी तक नौकरी का कोई विकल्प नहीं दिया गया है। इन अभ्यर्थियों को टीईटी पास करने के पांच वर्ष के बाद दोबारा टीईटी पास करना होगा।


2016 में जूनियर स्तर के लिए टीईटी पास करने वालों का पांच वर्ष पूरा हो रहा है। ऐसे में जूनियर टीईटी भाषा के अभ्यर्थी बिना किसी चयन में शामिल हुए योग्यता खो देंगे।

प्रदेश भर में 2.50 लाख बीएड बेरोजगार जूनियर स्तर के लिए टीईटी पास करके बैठे हैं। इसमें 29 हजार टीईटी पास विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों की ही भर्ती हो सकी है। 
अभ्यर्थियों ने सरकार से उनके बारे में नीति स्पष्ट करने की मांग भी है। सरकार के असमंजस से टीईटी पास अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकारमय बना है।

अभी तक प्राथमिक विद्यालयों से शिक्षकों को प्रमोशन देकर उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनाती दी जाती रही है। प्राथमिक विद्यालयों में सरकार की ओर से बीटीसी और विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त बीएड बेरोजगारों की नियुक्ति करने का नियम है।

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके,अफगानिस्तान था केंद्र


नयी दिल्ली-उत्तर  भारत में आज रात भूकंप के ज़बरदस्त झटके महसूस किये गए |
आज रात लगभग 1 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गएये झटके लगभग 3 मिनट तक महसूस किया गए |

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के जेबक में था तथा इसकी तीव्रता 6.5 रही |
पंजाब,जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत में ये झटके महसूस किये गए |

बाबरी ढांचा गिराने में तत्कालीन पीएम और आरएसएस में था गुप्त समझौता

रामपुर। अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के नगर विकास और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आजम खां ने आरोप लगाया है कि अयोध्या में विवादित बाबरी ढांचे को ध्वस्त कराने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के बीच गुप्त समझौता हुआ था। श्री खां ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि छह दिसम्बर 1992 को विवादित बाबरी ढांचा ध्वस्त होते समय सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे, 

लेकिन इसी समझौते की वजह से सभी एक किनारे खडे हो गए थे। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों पर उनका आरोप नहीं है, लेकिन यह ऐतिहासिक सत्य है। अयोध्या में ताजा घटनाक्रम के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी मामले को दबाने के बजाय उसका हल निकाला जाना चाहिए। उच्चतम न्यायालय का निर्णय आने तक सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए। सपा नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बुनियादी मुद्दों पर काम करने के बजाय लोगों को भडकाने में ज्यादा विश्वास करती है, इसीलिए बीच-बीच में अयोध्या जैसे मुद्दों को हवा दी जाती है।

कोहरे से ट्रेन व्यवस्था ठप

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में कोहरे का अधिक प्रकोप जनपद क्षेत्र के मुसाफिरों की मुसीबत की वजह बना हुआ है।

कोहरे में फंसी रेल गाड़ियां विलंब से पहुंच रही हैं। जिस कारण लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। उधर, रेलवे अधिकारियों का मानना है कि ट्रेनों पर कोहरे का अधिक प्रभाव है।

स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी कहते हैं कि पूर्वी क्षेत्र से गाड़ियां देरी से पहुंच रही हैं। जनपद के आसपास के स्टेशनों पर गाड़ियों की स्पीड औसतन है।

सुपर गाड़ी अभी तक दो बार एक-एक दिन के लिए रद की जा चुकी हैं। द्विसाप्ताहिक चंडीगढ़-चेन्नई एक्सप्रेस पिछले सप्ताह के शुक्रवार को निरस्त रही थी।

इसकी वजह कोहरे का अधिक प्रभाव बताया गया था। साथ ही पूर्वी यूपी क्षेत्र से आने वाली गाड़ियां लगातार लेटलतीफ हैं। स्टेशन स्टाफ के मुताबिक शुक्रवार को नौचंदी लिंक एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से पहुंची। सुबह को सहारनपुर की तरफ से सुपर ढाई घंटे देरी से आई और शाम को दिल्ली की तरफ से भी दो घंटे लेट रही।

रात में दिल्ली की तरफ से आने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस चार घंटे के विलंब से पहुंची। कलिंगा उत्कल तीन घंटे लेट रही। बलसाड एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से आई। इंदौर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से आई। गोल्डन टेंपल ढाई घंटे की देरी से पहुंची। रेलवे अधिकारियों ने अभी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी रहने की संभावना जताई गई है।