Search This Blog

Monday, 4 January 2016

74 में से 36 अध्यक्ष सपा के निर्विरोध

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये 36 जिलों में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशियों के निर्विरोध चुनने के बाद अब बाकी 38 जिलों में मतदान आगामी 7 जनवरी को होगा।

सूबे के 31 जिलों में केवल समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन जालौन और गाजीपुर में प्रत्याशियों के पर्चे रद्द होने के कारण यह सीटें भी उसकी झोली में आ गई। प्रदेश में बाकी बचे 38 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये अब सात जनवरी को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किया जायेगा। नाम वापसी के अंतिम दिन आज अमेठी, संतकबीरनगर और ललितपुर जिलों में भी तीन प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिये।
गौरतलब है कि लखनऊ, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कासगंज, कानपुर शहर, कानपुर देहात, झांसी, हमीरपुर, महोबा, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, चित्रकूट, भदोही, आजमगढ, मऊ, बलिया, देवरिया, बस्ती, गोंडा, बहराइच, फैजाबाद, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, हरदोई, बदायू, संभल, अमरोहा, गाजियाबाद और बुलंदशहर में केवल एक ही पत्याशी ने पर्चा दाखिल किया, जबकि जालौन तथा गाजीपुर में पर्चा रद्द होने से केवल एक ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गया। इन सभी जिलों में सपा प्रत्याशियों को निर्विरोध चुन लिया गया। सभी जीते लोगों को आज प्रमाण पत्र दे दिये गये। गाजीपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी का पर्चा जमानत राशि जमा नहीं करने के कारण दाखिल नहीं किया जा सका, लिहाजा यह सीट भी सपा के पास आ गई। राज्य के 75 जिलों में गौतमबुद्धनगर में तकनीकी कारण से पंचायत चुनाव नहीं हो सका था।
जिन 38 जिलों में आगामी सात जनवरी को मतदान होना है, उनमें अंबेडकरनगर, अलीगढ, आगरा, इलाहाबाद, उन्नाव, औरैया, कन्नौज, कुशीनगर, कौशाम्बी, गोरखपुर, जौनपुर, चंदौली, प्रतापगढ, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, फिरोजाबाद, बरेली, बलरामपुर, बागपत, बांदा, बिजनौर, मथुरा, महराजगंज, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मेरठ, रामपुर, रायबरेली, वाराणसी, शाहजहांपुर, सहारनपुर, सीतापुर, सुलतानपुर, सोनभद्र, हाथरस, शामली, हापुड तथा मुजफ्फरनगर हैं। इन जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये दो से पांच प्रत्याशी तक हैं।

Sunday, 3 January 2016

यूपीः इस जाति के लोग भी शामिल हुए अनुसूचित जाति में

प्रदेश में अहेरिया जाति के लोग अनुसूचित जाति के ही सदस्य माने जाएंगे। इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया गया है। एक मामले में अहेरिया जाति के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी करने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। 

हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत हुई जांच के बाद शासन ने अहेरिया और बहेलिया जाति में रोटी-बेटी का संबंध बताते हुए उन्हें अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी करने के फैसले को सही ठहराया है।

मथुरा के पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर गोवर्धन सुरक्षित सीट से विधायक चुने गए श्याम सिंह अहेरिया के जाति प्रमाणपत्र को चुनौती दी थी। उनका कहना था कि अहेरिया होने के नाते उन्हें जारी किया गया अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र अवैध है। 

इस मामले में हाईकोर्ट ने जांच कर निर्णय लेने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव (समाज कल्याण) सुनील कुमार की अध्यक्षता में गठित राज्यस्तरीय स्क्रूटनी कमेटी ने इस मामले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ से रिपोर्ट मांगी।

पठानकोट: तीसरे दिन भी ऑपरेशन जारी, एक आतंकी अब भी जिंदा

नई दिल्ली।  पठानकोट में एयरफोर्स स्टेशन पर हमले के तीन दिन बीतने के बावजूद आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। बीती रात सुरक्षाबल के जवानों ने लगातार आतंकियों के तलाशी अभियान को जारी रखा। अब तक कुल 4 आतंकी मारे जा चुके हैं लेकिन माना जा रहा है कि एक आतंकी अभी भी जिंदा है।
सेना ने इस आतंकी को ढूंढने में पूरा जोर लगा दिया है लेकिन साथ ही वो इस बात का ख्याल भी रख रहे हैं किसी तरह की कोई दुर्घटना ना हो। 25 एकड़ में फैले इस एयरबेस में आतंकियों के सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा एजेंसी किसी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहती है। इसके चलते सेना ने इस एरिया को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले रखा है। पठानकोट में बाहर के किसी भी वाहनों को एंट्री नहीं दी जा रही है उन्हें दूसरे रूट पर जाने के लिए कहा जा रहा है।
पठानकोट: तीसरे दिन भी ऑपरेशन जारी, एक आतंकी अब भी जिंदा
पठानकोट में एयरफोर्स स्टेशन पर हमले के तीन दिन बीतने के बावजूद आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। बीती रात सुरक्षाबल के जवानों ने लगातार आतंकियों के तलाशी अभियान को जारी रखा।

आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज करने के लिए दिन में बुलडोजर, जेसीबी के साथ सेना की पांच कंपनियां इलाके में भेजी गई। हेलीकॉप्टर की मदद से वायुसेना ठिकानों पर नजर रखी जा रही है  जिससे आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में जुटे जमीनी सैनिकों को हवाई सहयोग मिल सके।
इस ऑपरेशन में अब तक सेना के 7 जांबाज शहीद हो गए हैं इनमें एनएसजी का एक लेफ्टिनेंट कर्नल भी शामिल है। इस आतंकी हमले के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी हमले से जुड़े अलर्ट को हल्के में लिया क्योंकि खुफिया एजेंसियों ने बहुत पहले ही बता दिया था कि सीमा पार से आने वाले आतंकी नए साल के आसपास आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं।

Friday, 1 January 2016

पठानकोट हमला: आतंकी अब भी अंदर, सेना के हेलीकॉप्टर पर फायरिंग

ठानकोट। पंजाब के पठानकोट में स्थित एयरफोर्स बेस पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के 4 आतंकियों को मार गिराया है। इस कार्रवाई में तीन जवान भी शहीद हुए हैं इनमें से एक एयरफोर्स का जवान है।हमले के तुरंत बाद सेना और एनएसजी के जवानों ने कमान संभालते हुए आतंकियों को ढेर कर दिया। वहीं एनआईए की टीम भी यहां पहुंच चुकी है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है। हालांकि रुक-रुक कर फायरिंग की आवाज भी आ रही है। इसके अलावा दो धमाकों की आवाज भी सुनाई दी है।

खबर है कि आतंकियों ने तलाशी अभियान चला रहे हेलीकॉप्टर पर फायरिंग की। बदले में हेलीकॉप्टर सवार जवानों ने भी फायरिंग की।
इस घटना के बाद पूरे पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। एनएसए अजित डोभाल इस पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। गौरतलब है कि कल सेना की वर्दी में कुछ लोगों ने एसपी काी गाड़ी छीन ली थी। जानकारी के मुताबिक  तीन तरफ से आतंकियों ने हमला किया था। इसके तुरंत बाद सेना के कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया है।