Search This Blog

Monday, 14 December 2015

सपा ने की जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशियों की सूची जारी, मुजफ्फरनगर घोषित नहीं.

लखनऊ। प्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी ने प्रतिष्ठित जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिये आज पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में लखनऊ व मुजफ्फरनगर के लिये अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है, जबकि शामली के लिये एमएलसी व पूर्व मंत्री चौ. वीरेन्द्र सिंह की पुत्रवधू शैफाली चौहान को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा बिजनौर से श्रीमती नीलम पारस, अमरोहा से श्रीमती शकीना बेगम, मेरठ से श्रीमती सीमा प्रधान पत्नी अतुल प्रधान, गाजियाबाद से नूर हसन मलिक व हापुड से श्रीमती अनिता देवी को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया गया है।

No comments:

Post a Comment