Search This Blog

Monday, 11 January 2016

पवन तरार बने शामली के भाजपा जिलाध्यक्ष

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश के 51 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने शामली में पवन तरार और बिजनौर में राजीव कुमार सिसौदिया को पार्टी की कमान सौंपी है। अभी मुजफ्फरनगर के लिये किसी के नाम की घोषणा नहीं की गई है।
भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी व चंदौली के सांसद डा. महेन्द्र नाथ पांडेय ने उत्तर प्रदेश के वर्तमान संगठनात्मक सत्र के लिये 51 जिलों के निर्वाचित जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किये, जिनमें काशी महानगर से प्रदीप अग्रहरी, वाराणसी से हंसराज विश्वकर्मा, चंदौली सर्वेश कुशवाहा, गाजीपुर से भानू प्रताप सिंह, सोनभद्र से अशोक मिश्रा, प्रतापगढ से ओमप्रकाश त्रिपाठी, कौशाम्बी से रमेश पासी, जौनपुर से सुशील उपाध्याय, गोरखपुर से जनार्धन तिवारी, महाराजगंज से अरूण कुमार शुक्ला, बस्ती से पवन कशोधन, सिद्धार्थनगर से रामकुमार राय कुंवर, देवरिया से महेन्द्र यादव, कुशीनगर से जयप्रकाश शाही, मऊ से सुनील गुप्ता, लखनऊ महानगर से मुकेश शर्मा, लखनऊ जिले से रामनिवास यादव, उन्नाव से श्रीकांत कटियार, लखीमपुर से शरद वाजपेयी, बाराबंकी से अवधेश श्रीवास्तव, अम्बेडकर नगर से शिवनायक वर्मा, गोंडा से पीयूष मिश्रा, बलरामपुर से राकेश प्रताप सिंह, बहराइच से श्याम कुमार टेकरीवाल, झांसी से प्रदीप सरावगी, चित्रकूट से अशोक कुमार जाटव, जालौन से उदयन पालीवाल, बांदा से इन्द्रपाल सिंह पटेल, हमीरपुर से संत विलास शिवहरे, महोबा से जितेन्द्र कुमार सिंह सेंगर, फतेहपुर से दिनेश वाजपेयी, फर्रूखाबाद से सतपाल सिंह, इटावा से शिव महेश दूबे, मैनपुरी से आलोक गुप्ता, हाथरस से रामवीर सिंह, अलीगढ महानगर से विवेक सारसवत, अलीगढ जिले से नत्थी सिंह, एटा से दिनेश वशिष्ठ, कासगंज से पूर्नेद सोलंकी, नोएडा महानगर से राकेश शर्मा, गौतमबुद्धनगर जिले से विजय सिंह भाटी, बागपत से संजय खोखर, शामली से पवन तरार, मेरठ से शिवकुमार राणा, बिजनौर से राजीव कुमार सिसौदिया, अमरोहा से ऋषिपाल नागर, मुरादाबाद से हरिओम शर्मा, सम्भल से राजेश सिंघल, बदायूं से हरीश शाक्य, बरेली महानगर से उमेश कठेरिया वाल्मीकि, बरेली जिले से रविन्द्र सिंह राठौर के नाम घोषित किये गये हैं।

No comments:

Post a Comment