Search This Blog

Friday, 18 December 2015

पत्नी ड‌िम्पल के साथ आधे घंटे तक ल‌िफ्ट में फंसे रहे अख‌िलेश

यूपी के सीएम अख‌िलेश यादव ‌की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। शुक्रवार को एक कार्यक्रम से लौटकर आ रहे अख‌िलेश व‌िधानसभा की ल‌िफ्ट में फंस गए। उनके साथ उनकी पत्नी ड‌िम्पल यादव भी थीं। 

दोनों करीब आधे घंटे तक ल‌िफ्ट में फंसे रहे। इस घटना की सूचना म‌िलते ही हड़कम्प मच गया। आधे घंटे बाद ल‌िफ्ट काटकर उन्हें न‌िकाला जा सका।

सीएम अख‌िलेश यादव बाल संसद से लौट रहे थे तभी वह और उनकी पत्नी ड‌िम्पल यादव व‌िधानसभा की ल‌िफ्ट में फंस गए। सूचना म‌िलते ही अफरा-तफरी मच गई। 

उनको न‌िकालने के ल‌िए 15-20 म‌िनट तक कड़ी मशक्कत की गई। करीब 30 म‌िनट बाद ल‌िफ्ट काटकर उन्हें सुरक्ष‌ित न‌िकाला गया। जानकारी के मुताब‌िक ल‌िफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण ये घटना हुई।

No comments:

Post a Comment